खीरे की अगेती खेती बनी मुनाफे का सौदा, दो महीने में तुड़ाई शुरू, किसान की बढ़ी आमदनी

Image credit: Internet

Cucumber Cultivation: बाराबंकी जिले के सहेलियां गांव के किसान प्रदीप कुमार पारंपरिक फसलों की जगह खीरे की खेती से अच्छी कमाई कर रहे है. उन्होंने करीब ढाई बीघा में अगेती खीरे की खेती की है और एक फसल से 60 से 70 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रहे है. किसान के अनुसार एक बीघा में लागत 10 से 15 हजार रुपये आती है, जबकि गर्मियों में मांग बढ़ने से अच्छे दाम मिलते है. खीरे की खेती मल्चिंग तकनीक से की जा रही है. जिससे पैदावार बढ़ती है और रोग का खतरा कम रहता है. खेत की जुताई के बाद मेड बनाकर पन्नी बिछाई जाती है और उसमें बीज बोए जाते है. दो महीने बाद तुड़ाई शुरू हो जाती है और 2-3 महीने तक लगातार उत्पादन मिलता है. जिससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है.   Read More ...

free visitor counters