दादा सूबेदार, पिता फौजी और अब बेटा लेफ्टिनेंट! सीतामढ़ी के सौरव ने आगे बढ़ाई देशसेवा की विरासत

Image credit: Internet

सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के सिंघोरवा गांव निवासी सौरव चौधरी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं. 13 जून 2026 को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें इंजीनियर्स कोर में कमीशन मिला. सौरव एक सैन्य परिवार से आते हैं. उनके दादा स्वर्गीय सूबेदार चंदेश्वर चौधरी और पिता सूबेदार संजीव कुमार भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं और दे रहे हैं. बी.टेक. की पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट करियर की जगह सेना को चुना और कठिन मेहनत से अपना सपना पूरा किया. उनकी सफलता से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है तथा युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters