पत्नी को विदा नहीं किया तो भड़का जवाई, मामा ससुर पर सरिए से किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Image credit: Internet

Kota News: कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. पत्नी को पीहर से साथ नहीं भेजने की बात पर नाराज दामाद ओमप्रकाश ने अपने मामा ससुर फुलचंद पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया. हमले में 53 वर्षीय फुलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मंडाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters