ओसाका फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में 48 भारतीय निर्यातक मौजूद, जापान से मिले नए ऑर्डर

Image credit: Internet

ओसाका में फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में भारत के 48 निर्यातक, खासकर कानपुर के चमड़ा, वस्त्र और हस्तशिल्प उद्योग को जापान के शुल्क मुक्त बाजार से नए ऑर्डर की उम्मीद है.जापान के ओसाका शहर में 17 जून से शुरू हुई फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में भारत के 48 निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं. इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के निर्यातकों की भी अच्छी भागीदारी है. प्रदर्शनी के जरिए भारतीय कारोबारी अपने उत्पादों को जापान के बड़े खरीदारों और व्यापारिक कंपनियों के सामने पेश कर रहे हैं. उम्मीद है कि इससे नए बाजार मिलेंगे और करोड़ों रुपये के ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं.फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि भारत और जापान के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters