Health Tips : कभी कब्ज, कभी दस्त...क्या आपके साथ भी ऐसा? बेल पत्र में छिपा इसका इलाज, बलिया की डॉ. वंदना से जानिए

Image credit: Internet

Bael patra benefits : त्रिशूल की तरह दिखने वाली बेल की पत्तियां महादेव की फेवरेट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए भी रामबाण हो सकती हैं. बेलपत्र को महादेव के त्रिशूल का प्रतीक माना जाता है. जैसे महादेव का त्रिशूल दुष्टों का नाश करता है, उसी तरह बेलपत्र कई रोगों का संहारक है. लोकल 18 से बलिया की आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना तिवारी बताती हैं कि बेलपत्र का उपयोग पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं में होता है, खासकर पेट संबंधी विकारों के लिए. IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) होने पर आंतों में सूजन आ जाती है. इसकी चपेट में आए मरीज को कभी दस्त तो कभी कब्ज की शिकायत रहती है. बेलपत्र दोनों से आराम दिला सकता है.   Read More ...

free visitor counters