Jaipur News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर बिल्ला और कट्टा के पास से खतरनाक हथियार बरामद, AGTF का बड़ा एक्शन

Image credit: Internet

Lawrence Bishnoi Gang Weapons Recovery: राजस्थान के सिरोही में AGTF ने कार्रवाई करते हुए जमीन में गाड़कर रखे गए दो पिस्टल, 4 मैगजीन और 36 कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों पिस्टल 9 एमएम बोर की हैं, जिनमें एक तुर्किए की FX-9 और दूसरी ऑस्ट्रिया की ग्लॉक बताई गई है. यह बरामदगी जोधपुर में पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर राजिंदर उर्फ बिल्ला और जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सनी उर्फ कट्टा से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर की गई. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जोधपुर पहुंचे थे. अब AGTF हथियारों के स्रोत और संभावित वारदात को लेकर जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters