सौरव दास को जेल नंबर 2 तो आशुतोष रांका को जेल नंबर 4, तिहाड़ में अलग-अलग रहेंगे CJP नेता

Image credit: Internet

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल में अलग-अलग रखा गया है. सौरव दास जेल नंबर 2 में हैं जबकि आशुतोष रांका को जेल नंबर 4 में भेजा गया है. दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस का आरोप है कि दोनों नेताओं ने पहले शांति बनाए रखने के लिए मुचलका भरा था और उसकी शर्तों का उल्लंघन किया. इसी मामले में CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को भी हिरासत में लिया गया था. हालांकि शिंदे नया मुचलका भरने के बाद रिहा हो गए. वहीं रांका और सौरव दास दोनों ने पटियाला हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.   Read More ...

free visitor counters