पाकिस्‍तानी निकिता के सबूत वायरल, विक्रम की मुश्किलें दोगुनी, देखें फोटोज

Image credit: Internet

पाकिस्तान के कराची की रहने वाली निकिता नागदेव और इंदौर में रह रहे उनके पति विक्रम नागदेव के बीच पांच साल से चल रहा वैवाहिक विवाद अब एक बड़ा मुद्दा बन गया है. निकिता का गंभीर आरोप है कि विक्रम शादी के बाद उन्हें भारत लाए, लेकिन कुछ समय साथ रखने के बाद अटारी बॉर्डर के रास्ते वापस पाकिस्तान भेज दिया और बातचीत बंद कर दी. अब निकिता का एक वीडियो और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वीडियो में निकिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विक्रम को भारत से डिपोर्ट कर पाकिस्तान भेजने की अपील कर रही हैं. वहीं, विक्रम पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहली शादी खत्म किए बिना दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली है. इस मामले को इंदौर के सिंध समाज और विधिक संगठनों ने गंभीरता से लिया है. वे निकिता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. फिलहाल विक्रम इस पूरे मामले पर मौन हैं और मामला दोनों देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है.   Read More ...

free visitor counters