PM Modi Speech: आज 8:30 बजे महिला आरक्षण पर क्या कहने वाले हैं PM मोदी?
आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं, और इस वक्त पूरे देश की नजर इसी पर टिकी हुई है. वजह साफ है महिला आरक्षण बिल पर सियासत चरम पर है और माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर बड़ा संदेश दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में पीएम ने अपने मंत्रियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और लोगों को महिला आरक्षण बिल के बारे में विस्तार से समझाएं. खासकर उन इलाकों में जहां विपक्षी सांसद हैं, वहां जाकर सरकार का पक्ष रखने पर जोर दिया गया है. सत्तापक्ष का कहना है कि सरकार महिलाओं को अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष ने संसद में साथ नहीं दिया. वहीं विपक्ष का तर्क है कि मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जाए, जबकि सरकार परिसीमन को जरूरी बता रही है. अब इस पूरे विवाद के बीच पीएम मोदी का संबोधन बेहद अहम हो जाता है. माना जा रहा है कि वे न सिर्फ सरकार की मंशा साफ करेंगे बल्कि देश की महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगे. इधर, इस मुद्दे का असर चुनावी मैदान में भी साफ दिखने लगा है. ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में यह बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है. आने वाले दिनों में बीजेपी और एनडीए के बड़े नेता इसी मुद्दे को लेकर जनसभाओं में विपक्ष पर निशाना साध सकते हैं. अब सबकी नजरें 8:30 बजे पर हैं क्या पीएम मोदी कोई बड़ा ऐलान करेंगे या सिर्फ विपक्ष पर पलटवार? जवाब थोड़ी देर में सामने होगा. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
अजेय पंजाब को रोकना मुश्किल... दबाव में LSG टीम, कैप्टन ऋषभ पंत के खेलने पर संशय
18-04-26 06:04:35pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail