RBSE 10th Topper Jaipur: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना जयपुर टॉपर! वरूण महावर ने 10वीं में 98.33% लाकर रचा इतिहास

Image credit: Internet

RBSE 10th Topper Jaipur: जयपुर के वरूण महावर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. एक साधारण परिवार से आने वाले वरूण के पिता ऑटो ड्राइवर हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. स्कूल के प्रिंसिपल ने वरूण की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखने के लिए डिजिटल डिस्टर्बेंस से बचना जरूरी है. वरूण की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि सही दिशा में मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है.   Read More ...

free visitor counters