ओमेगा-3 से भरपूर है अलसी का बीज, हाई बीपी में फायदेमंद; बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता

Image credit: Internet

अलसी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है. खासकर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए. गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. विद्या गुप्ता के अनुसार अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन B1, मैंगनीज, कॉपर और जिंक प्रचुर मात्रा में पाए जाते है. यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और एनीमिया में भी राहत मिल सकती है. अलसी को हल्का भूनकर पीस लें और आटे, दही या सलाद में मिलाकर खाएं. सर्दियों में इसके लड्डू भी लाभकारी होते है. हालांकि, रोज 20 ग्राम से अधिक सेवन न करें और आंतों की समस्या वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना इसका उपयोग न करें.   Read More ...

free visitor counters