सिर्फ 25 दिन में कमाई! गर्मी में करें इन पत्तेदार भाजी की खेती, किसानों को होगा अच्छा फायदा

Image credit: Internet

Lal bhaji methi chaulai farming : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गर्मी के मौसम में किसान पत्तेदार सब्जियों की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लाल भाजी, चेना भाजी और मेथी भाजी गर्मी में तेजी से बढ़ती हैं और बाजार में इनकी मांग भी अधिक रहती है. इसकी खेती के लिए खेत में 1.5 से 2 मीटर चौड़ा बेड तैयार करना चाहिए और मिट्टी को भुरभुरी बनाने के लिए अच्छी जुताई करनी जरूरी है. जैविक खाद का उपयोग फसल की बढ़वार में मदद करता है. बीज बुवाई के बाद हल्की सिंचाई करनी चाहिए. सही देखभाल करने पर मात्र 20–25 दिनों में पहली तुड़ाई शुरू हो जाती है, जिससे किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है.   Read More ...

free visitor counters