मानसून गया नहीं कि पानी के लिए हैदराबाद में हाहाकार, अक्टूबर में ही 233% बढ़ी पानी के टैंकरों की मांग

Image credit: Internet

मानसून खत्म होने के महज 17 दिन बाद ही हैदराबाद में पानी की किल्लत बढ़ गई है. अक्टूबर में पानी के टैंकरों की मांग पिछले साल के मुकाबले 233 फीसदी बढ़ गई. इस महीने अब तक 62,565 टैंकर बुक हुए हैं. बोडुप्पल में मांग 22 गुना बढ़ने की जानकारी है. कम बारिश के कारण भूजल स्तर गिरा है और करीब 20 हजार बोरवेल सूखने की बात सामने आई है. सिंगूर जलाशय में 17 अक्टूबर तक सिर्फ 11 फीसदी पानी बचा था. बासर यूनिवर्सिटी में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया है. जल बोर्ड ने लोगों से पानी की खपत 20 फीसदी घटाने की अपील की है.   Read More ...

free visitor counters