व्यूज के लिए आस्था से खिलवाड़? युवती के कारनामे के बाद वैष्णो देवी में थ्री-लेयर पहरा-VIDEO
Vaishno Devi Video: श्री माता वैष्णो देवी भवन में व्यूज के चक्कर में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने चश्मे में छिपे कैमरे से भवन परिसर के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई. घटना के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और पुलिस ने भवन क्षेत्र में थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है. श्रद्धालुओं की सख्त तलाशी ली जा रही है. चश्मे, बटन कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की विशेष जांच की जा रही है. सांझीछत हेलीपैड पर भी एक युवक कैमरा लगे चश्मे के साथ पकड़ा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Read More ...
Related posts
हंगरी का रोमा जिप्सी समुदाय डॉ. अंबेडकर को क्यों मुक्तिदाता मानकर पूजता है
कितने तरीके के होते हैं एम्बुलेंस? अलग-अलग केस में दबाएं अलग नंबर, तभी बचेगी जान
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail