वाह क्‍या बात है! विदेश से आने वाले पैसेंजर्स को बड़ी सौगात, देखते ही दिल से निकलेगी यही बात, देंखें

Image credit: Internet

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T3) पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए एक अच्‍छी खबर है. अब उन्‍हें इमिग्रेशन चेक के लिए न ही मानवीय हस्‍तक्षेप का सामना करना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. यह एयरपोर्ट की किसी एजेंसी का दावा नहीं, बल्कि एक पैसेंजर का अपना अनुभव कह रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बताया गया है कि अब पैसेंजर महज 5 मिनट से भी कम समय में इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर पा रहे हैं. यूजर प्रीयेश शर्मा के मुताबिक, यह नया सिस्टम काफी सुविधाजनक है और फिलहाल कम लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इस सिस्‍टम की वजह से लंबी कतारों से निजात मिल रही है. (वीडियो साभार: प्रियेश शर्मा @Kenu73)   Read More ...

free visitor counters