बिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही कांग्रेस, 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक क्या है प्रोग्राम?

Image credit: Internet

Bihar News : बिहार में कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है. पटना के सदाकत आश्रम में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के नेतृत्व में हुई बैठक में 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक कई चरणों में पूरे राज्य में आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में SIR के मुद्दे पर विपक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कांग्रेस अपनी ताकत के दम पर आगे बढ़ेगी. लोकभवन मार्च में RJD से समन्वय के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.   Read More ...

free visitor counters