काजू से भी महंगा बिक रहा मुजफ्फरपुर का यह फल! 1200 रुपये सैकड़ा पहुंची कीमत, विदेशों में भी भारी डिमांड

Image credit: Internet

Muzaffarpur Shahi Litchi Price: अपनी मिठास के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर की शाही लीची इस बार रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर बिक रही है. प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पादन में 75% तक की भारी गिरावट आई है. जिसके चलते बाजार में इसकी कीमत 1200 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंच गई है. यह कीमत अब सूखे मेवों (काजू) से भी अधिक हो गई है. फसल की भारी कमी के बावजूद, इसकी वैश्विक मांग में कोई कमी नहीं आई है. देश-विदेश के ग्राहक इसकी बेजोड़ गुणवत्ता और सीमित उपलब्धता के चलते ऊंची कीमत चुकाकर भी इसे खरीदने के लिए तैयार हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार प्रतिकूल मौसम ने न केवल पैदावार को प्रभावित किया, बल्कि लीची के बागान मालिकों के लिए भी आर्थिक चुनौतियां बढ़ा दी हैं.   Read More ...

free visitor counters