घर में मेहमान आएं तो 5 मिनट में तैयार करें रांची स्टाइल लौकी के पकोड़े, हर कोई करेगा तारीफ

Image credit: Internet

रांची में बारिश के मौसम में लौकी के पकोड़े लोगों की पसंदीदा डिश बन जाते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ झटपट तैयार भी हो जाते हैं. घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो यह आसान रेसिपी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. लौकी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसमें बेसन, थोड़ा चावल का आटा और सूजी मिलाएं. सूजी डालने से पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें. पकोड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. तैयार पकोड़ों को हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.   Read More ...

free visitor counters