Viral Video: थार vs थार… सड़क पर बन गया एक्शन सीन, उड़ गए लोगों के होश
Thar Viral Video: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवती से जुड़े विवाद ने सड़क पर ही हिंसक रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि रोहित और ओम नाम के दो युवकों के बीच पटामाटा हाई टेंशन 100 फीट रोड पर जमकर बवाल हुआ. दोनों ने अपनी-अपनी थार गाड़ियों से एक-दूसरे को टक्कर मारनी शुरू कर दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर भागने लगे. कुछ ही देर में मामला और बढ़ गया, और दोनों ने गाड़ियों से उतरकर लोहे की रॉड से वाहनों के शीशे तोड़ दिए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रोहित फरार हो चुका था, जबकि ओम को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे विवाद के पीछे असली वजह क्या थी. बताया जा रहा है कि घटना के समय एक युवती भी किसी एक गाड़ी में मौजूद थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. Read More ...
Related posts
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला दरबार, टेलीकॉम मिनिस्टर का एक अनूठा प्रयोग
जिस घर से बना 10 से 30 मिलियन का सफर… आज कैसा दिखता है सौरव जोशी का वही घर?
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
IPL 2026: क्या CSK में लौटेंगे MS Dhoni? टीम की रणनीति पर मंथन जारी
22-05-26 04:05:57pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail