घर की जिम्मेदारियों में दब गया टैलेंट, किचन में मां ने छेड़ी सुरीली तान, राग सुन दंग रह गए लोग

Image credit: Internet

कई बार जिम्मेदारियों के तले लोगों का टैलेंट छिप जाता है. कई लोग अपने टैलेंट को शौक समझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से ये टैलेंट लोगों के सामने आने लगा है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक महिला के सिंगिंग टैलेंट ने लोगों का दिल जीत लिया. महिला एक गृहणी है और एक बच्चे की मां भी है. वीडियो में उसे किचन में खाना बनाते देखा गया. जब उसके बेटे ने कॉपी पकड़ा कर उसे गाना गाने को कहा, तो महिला ने इतना सुरीला गाया कि सब हैरान रह गए. किसी को यकीन नहीं हुआ कि महिला इतना सुरीला जाएगी. उसकी आवाज सुनने के बाद कई लोगों ने उसे सिंगिंग में करियर बनाने की भी सलाह दे डाली.   Read More ...

free visitor counters