ऊंचाई पर चढ़कर सैनिक रखते थे नजर, दुश्मन का कोई भी कदम छुप नहीं सकता; कहानी लोधी मीनार की

Image credit: Internet

Bharatpur Ka Lodhi Minaar: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना शहर की एक ऐसी जगह है जो सदियों पुरानी कहानियां खुद बयान करती है. उषा मंदिर के ठीक पास खड़ी लोधी मीनार कभी पूरे शहर और किले की आँख और कान हुआ करती थी. उस जमाने में सैनिक इसकी ऊंचाई पर चढ़कर दूर-दूर तक नजर रखते थे. दुश्मन का कोई भी कदम यहां से छुप नहीं सकता था. मजबूत पत्थरों से बनी यह मीनार आज भी अपनी वास्तुकला और कारीगरी से सबको हैरान करती है. लेकिन अफसोस की बात ये है कि आज ये धरोहर पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हो रही है. चारों तरफ गंदगी, रखरखाव की पूरी कमी और समय की मार ने इसे जर्जर बना दिया है. स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर प्रशासन ने अभी कुछ नहीं किया तो जल्द ही ये मीनार सिर्फ किताबों में रह जाएगी. ये मीनार सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं, बल्कि बयाना के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है.   Read More ...

free visitor counters