86 की उम्र में भी जोश कायम, चूरू के रिटायर्ड ASP रामसिंह बिका की वीर कविताएं सुनकर गूंज उठता है माहौल

Image credit: Internet

86 Year Old Retired ASP Poet : जहां बढ़ती उम्र के साथ कदम और आवाज दोनों धीमे पड़ जाते हैं, वहीं चूरू के 86 वर्षीय रिटायर्ड एएसपी रामसिंह बिका आज भी अपने जोश और जज्बे से लोगों को हैरान कर रहे हैं. पुलिस सेवा में शानदार करियर के साथ-साथ खेलों में अव्वल रहे बिका अब अपनी ओजस्वी आवाज में वीर रस की कविताएं सुनाकर नई पहचान बना चुके हैं. जब वे कवि मेघराज मुकुल की ‘सेनाणी’ या कन्हैयालाल सेठिया की रचनाएं सुनाते हैं, तो सुनने वालों में जोश और देशभक्ति की भावना जाग उठती है. 1959 में कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरू कर 1999 में एडिशनल एसपी पद से सेवानिवृत्त हुए बिका का जीवन अनुशासन, संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल है. वे मानते हैं कि राजस्थान की वीर गाथाएं आज भी समाज को साहस और कर्तव्य का संदेश देती हैं, जिसे वे अपनी आवाज से जीवंत रखते हैं.   Read More ...

free visitor counters