नई माताओं के लिए बनी उम्मीद, जनाना अस्पताल की स्तनपान इकाई से एक साल में 2300 से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

Image credit: Internet

Sikar Health News: सीकर के जनाना अस्पताल की स्तनपान इकाई नई माताओं के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है. यहां प्रतिदिन 15 से अधिक महिलाओं को स्तनपान, नवजात की देखभाल और मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी विशेषज्ञ काउंसलिंग दी जा रही है. अस्पताल की इस पहल से पिछले एक वर्ष में 2300 से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है. प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी माताओं को सही स्तनपान तकनीक, दूध की कमी, नवजात को सही तरीके से दूध पिलाने और अन्य समस्याओं के समाधान की जानकारी देते हैं. इस पहल से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के साथ जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है.   Read More ...

free visitor counters