CBSE के नए चेयरपर्सन बने IAS मंदीप के. भंडारी, केंद्र सरकार ने 10 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों को दी मंजूरी

Image credit: Internet

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. अतिरिक्त सचिव स्तर के इस पद पर यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बोर्ड के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम और डिजिटल मूल्यांकन को लेकर पिछले कुछ महीनों में छात्रों की तरफ से शिकायतें और सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए गए थे. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में शिक्षा, वित्त और ग्रामीण विकास समेत 10 वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों को मंजूरी दी गई है.   Read More ...

free visitor counters