हमें माफ कर दीजिए.. NCERT ने बुक में ऐसा क्या छाप दिया कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला?

Image credit: Internet

आठवीं कक्षा की किताब को लेकर विवाद बढ़ गया है. किताब में न्यायपालिका से जुड़ा एक अध्याय शामिल होने पर सवाल उठे हैं. इस बीच राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी गलती मान ली है. संस्था ने बयान जारी कर माफी मांगी है. कहा गया है कि न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री गलती से किताब में शामिल हो गई. एनसीईआरटी ने किताब की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है. साथ ही विवादित अध्याय को दोबारा छापने की बात कही है. मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है. आज इस मामले में सुनवाई होनी है. सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी सभी की नजर अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है.   Read More ...

free visitor counters