पेड़ से तोड़ो, मसालों में पकाओ! जानिए सरगुजिया स्टाइल शहतूत की देसी रेसिपी

Image credit: Internet

Sarguja ki desi recipe : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गर्मी का मौसम आते ही गांवों में शहतूत का स्वाद लोगों की थाली में उतर आता है. आदिवासी समुदाय कच्चे शहतूत से देसी अंदाज में सब्जी और चटनी तैयार करता है, जो खट्टे-मीठे स्वाद के कारण खास मानी जाती है. शहतूत की चटनी सिल-बट्टे पर धनिया, लहसुन, प्याज और मिर्च के साथ पीसकर बनाई जाती है, जिसका स्वाद टमाटर की चटनी से बिल्कुल अलग होता है. वहीं कच्चे फलों की मसालेदार सब्जी भी बड़े चाव से खाई जाती है. पके शहतूत को नमक-मिर्च के साथ मसलकर खाने का भी अलग आनंद है. स्थानीय लोगों के अनुसार जून-जुलाई में इसकी खेती की जाती है और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.   Read More ...

free visitor counters