नींबू के फूल झड़ने से हैं परेशान? विशेषज्ञों ने बताया आसान समाधान
नींबू की खेती में फूल आने का समय सबसे अहम माना जाता है. इसी दौरान तय होता है कि पैदावार अच्छी होगी या नुकसान होगा. अक्सर पेड़ों पर फूल आने के बाद वे झड़ जाते हैं या छोटे फल फटने लगते हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी होती है. सही समय पर संतुलित पोषण देने से फूल झड़ने की समस्या कम होती है और फल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. इसके लिए पेड़ों में समय-समय पर छंटाई (प्रूनिंग) करना जरूरी है. पुराने और सूखे शाखाओं को हटाने से नई टहनियां निकलती हैं, जिन पर फूल और फल लगते हैं. इसके अलावा, बोरॉन की कमी भी फूल झड़ने की बड़ी वजह होती है. ऐसे में बोरॉन युक्त खाद या घोल का छिड़काव करना फायदेमंद होता है. वहीं, विशेषज्ञ की सलाह से प्लांट ग्रोथ हार्मोन का उपयोग करने पर भी फूल गिरने की समस्या कम होती है. Read More ...
Related posts
रेबीज है बेहद खतरनाक, जानें कुत्ते के काटने के बाद क्या होते हैं असली लक्षण
रेगिस्तान में बर्फबारी! Bikaner का नजारा देख लोग बोले ये राजस्थान है या Kashmir?
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail