बैसाखी पीठ पर टांग एक पैर से साइकिल चला रहा युवक, रोड पर दिखाया कमाल का बैलेंस, लोग कर रहे सलाम

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोलंबिया का एक शख्स एक पैर होने के बावजूद व्यस्त ट्रैफिक के बीच आत्मविश्वास के साथ साइकिल चलाता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि वह अपनी बैसाखियां पीठ पर टांगे हुए भी बेहद संतुलन और सहजता के साथ पैडल मार रहा है. इस वीडियो ने लोगों को न सिर्फ हैरान किया है, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसका हौसला और जज्बा यह दिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती. यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है और लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं. Video Credit: Instagram-@bharatiya_post   Read More ...

free visitor counters