Palm Sunday: स्टर से पहले क्यों मनाया जाता है खजूर इतवार? जानिए इस दिन खजूर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Image credit: Internet

Sirohi Hindi News: पाम संडे, जिसे भारत में खजूर इतवार भी कहा जाता है, ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है और यह ईस्टर से ठीक पहले वाले रविवार को मनाया जाता है. इस दिन को जीसस क्राइस्ट के यरुशलम में विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है, जब लोगों ने उनके स्वागत में खजूर (पाम) की डालियां बिछाईं थीं. इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं और खजूर या पाम की पत्तियां लेकर जुलूस निकाले जाते हैं. यह पर्व पवित्र सप्ताह (होली वीक) की शुरुआत का प्रतीक भी है. खजूर की पत्तियां शांति, विजय और सम्मान का प्रतीक मानी जाती हैं. खजूर इतवार लोगों को कृतज्ञता, आस्था और प्रेम का संदेश देता है, जिससे यह दिन ईसाई समुदाय में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है.   Read More ...

free visitor counters