मोरबी में नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने भेड़-बकरियों को रौंदा, 25 पशुओं ने तोड़ा दम; खौफनाक मंजर का वीडियो

Image credit: Internet

गुजरात में मोरबी के मालिया मियाणा के पास कच्छ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क से गुजर रहे भेड़-बकरियों के झुंड को बुरी तरह रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में 23 भेड़ और 2 बकरियों समेत 25 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलते ही मालिया मियाणा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पशुपालकों की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.   Read More ...

free visitor counters