रसायन छोड़ें, IPM अपनाएं! कम लागत में होगी सुरक्षित खेती, जानें आसान तरीका

Image credit: Internet

Agri Tips: खेती में बढ़ते रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग से लागत और पर्यावरणीय खतरे बढ़ रहे है. ऐसे में कृषि विशेषज्ञ डॉ. हादी हुसैन खान किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) अपनाने की सलाह दे रहे है. यह वैज्ञानिक पद्धति रसायनों पर निर्भरता कम कर फसल को सुरक्षित रखती है. इसमें भौतिक, यांत्रिक और जैविक उपाय शामिल है. किसान फेरोमोन ट्रैप, लाइट ट्रैप और चिपचिपे कार्ड्स लगाकर कीट नियंत्रित कर सकते है. हाथ से लार्वा हटाकर पक्षियों के लिए मचान बनाना भी कारगर तरीका है. नीम तेल, लहसुन घोल और दसपर्णी अर्क जैसे प्राकृतिक कीटनाशक भी प्रभावी माने जाते है. इन उपायों से मित्र कीट सुरक्षित रहते हैं और खेत का संतुलन बना रहता है. आईपीएम अपनाने से खेती की लागत घटती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण मिलती है.   Read More ...

free visitor counters