सहारनपुर बना यूपी का अंडा उत्पादन हब, रोज 25 लाख अंडों का उत्पादन, असम तक हो रही सप्लाई

Image credit: Internet

सहारनपुर जनपद उत्तर प्रदेश में अंडा उत्पादन के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, जहां प्रतिदिन करीब 25 लाख अंडों का उत्पादन हो रहा है. यहां के अंडे न केवल राज्य की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली और यहां तक कि असम तक भी सप्लाई किए जा रहे हैं. जिले में लगभग 150 पोल्ट्री फार्म यूनिट्स संचालित हैं, जिनमें कई बड़ी इकाइयां शामिल हैं. सरकार की पोल्ट्री नीति के तहत निवेश को बढ़ावा मिलने से उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है और सहारनपुर अब पोल्ट्री सेक्टर में एक मजबूत पहचान बना चुका है.   Read More ...

free visitor counters