चारों तरफ बाढ़, बीच में बेबस परिवार... महिला का शव लेकर छत पर शरण लेने को मजबूर परिजन
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. मुंबई से सटे पालघर जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. यहां बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार को मृत महिला का शव लेकर अपने ही घर की छत पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.यह घटना पालघर के केलवे (पूर्व) स्थित देवीपाड़ा इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय अनुसया मनोहर लीलका का निधन हो गया था. लेकिन लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया, जिससे परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकल सके. हालात इतने खराब हो गए कि परिजनों को महिला के शव को लेकर घर की छत पर जाना पड़ा और वहीं मदद का इंतजार करना पड़ा. बाढ़ के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी समय पर पूरी नहीं हो सकी. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
विंबलडन में क्रिकेट के महानायक, सचिन और ब्रायन लारा से सजी रॉयल बॉक्स की महफिल
11-07-26 08:07:03am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail