राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया साहस और सेवा की मिसाल

Image credit: Internet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देशवासियों को लगातार प्रेरित करती है. उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के लंबे सार्वजनिक जीवन और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की. पीएम ने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका समर्पण बेहद प्रेरणादायक है. मुलाकात के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से की. साथ ही, उन्हें अपने गांव की पहचान के तौर पर अंग वस्त्र और एक प्रीतक चिन्ह भी भेंट किया है.   Read More ...

free visitor counters