अब घर पर बनाएं टेस्टी वेज मंचूरियन, जमाएं मेहमान से लेकर दोस्तों की महफिल, नोट करें आसान रेसिपी

Image credit: Internet

मंचूरियन रेसिपीः अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते है तो वेज मंचूरियन बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने के लिए पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और प्याज को कद्दूकस कर कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ मिलाएं. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार करें और छोटे बॉल्स बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें. ग्रेवी के लिए तेल में अदरक-लहसुन भूनें, फिर गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर पकाएं. इसमें सोया सॉस, विनेगर, नमक और कॉर्न फ्लोर घोल मिलाकर पानी डालें. ग्रेवी गाढ़ी होने पर मंचूरियन बॉल्स डालकर कुछ मिनट पकाएं. स्वादिष्ट वेज मंचूरियन तैयार है.   Read More ...

free visitor counters