Alwar News: अलवर में 3 दोस्तों की मौत पर नया खुलासा, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, वीडियो आया सामने

Image credit: Internet

Alwar Triple Murder Case: अलवर के मोती नगर के पास तीन दोस्तों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच का रुख सड़क हादसे से हत्या की ओर मोड़ दिया है. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, परिजनों के बयान और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में तीनों युवकों और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई. मामले में अब तक छह बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. इसी बीच आरोपियों से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. अरावली विहार थाना प्रभारी सुनील टांक भी पुलिस जाब्ते के साथ आरोपियों को अस्पताल लेकर जाते और वापस लाते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब वारदात की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है   Read More ...

free visitor counters