ठुकरा के मेरा प्यार! गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो आशिक ने फेंका पेट्रोल बम, खुद भी झुलसा

Image credit: Internet

तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक युवक ने गर्लफ्रेंड से बात नहीं होने पर ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. 23 साल के नागार्जुन पर आरोप है कि उसने युवती के घर के पास पेट्रोल बम फेंका. घटना के वक्त वह कथित तौर पर नशे में था. सीसीटीवी में वह एक वस्तु में आग लगाकर उसे फेंकता दिखाई देता है. लेकिन बम वापस उसकी तरफ गिर गया और वह खुद भी झुलस गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि युवक और युवती करीब छह साल से रिश्ते में थे और पिछले एक सप्ताह से उनकी बातचीत बंद थी.   Read More ...

free visitor counters