कानपुर में जमीन खरीदने से पहले चेक करें ये दस्तावेज, सस्ता के चक्कर में न लें बड़ा फैसला, डूब सकता है पैसा

Image credit: Internet

कानपुर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह का कहना है कि घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों को सबसे पहले जमीन के सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. यह सुनिश्चित करें कि जमीन पर किसी तरह का मुकदमा, स्टे ऑर्डर, बैंक का कर्ज या किसी अन्य प्रकार का कानूनी विवाद लंबित न हो. जमीन का मालिक वही व्यक्ति हो जो उसे बेच रहा है और उसके सभी दस्तावेज सही हों. अगर किसी प्राइवेट बिल्डर या कॉलोनाइजर से प्लॉट खरीद रहे हैं तो उससे विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नक्शा और लेआउट जरूर मांगें. बिना स्वीकृत नक्शे वाली कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.   Read More ...

free visitor counters