सुबह के नाश्ते में खाएं ये हेल्दी टिक्का! स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Image credit: Internet

कोडरमा की गृहणी राधिका प्रजापति ने नाश्ते के लिए स्प्राउट्स से बनने वाली पौष्टिक प्रोटीन टिक्का की आसान रेसिपी साझा की है. इसे बनाने के लिए हरा मूंग, काला चना और राजमा को अंकुरित कर दरदरा पीस लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, काली मिर्च, तिल और थोड़ा बेसन मिलाकर टिक्की तैयार करें. फिर हल्के तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे टमाटर या धनिया-पुदीना की चटनी अथवा दही के साथ परोसें. यह स्वादिष्ट नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.   Read More ...

free visitor counters