दादी ने 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर भगाई कार, साथ बैठा लड़का हुआ हैरान, मुस्कुराती रही महिला!

Image credit: Internet

बुजुर्ग लोग धीरे गाड़ी चलाना पसंद करते हैं क्योंकि उम्र ज्यादा होने के बाद उन्हें स्पीड से डर लगने लगता है. पर इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से कार को रोड पर दौड़ाती नजर आ रही हैं. उनके बगल में बैठा लड़का हैरान हो रहा है, मगर महिला मुस्कुराई जा रही है. वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @vishal__riderz_jk14 ने पोस्ट किया है. इसे 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. शख्स के एक दूसरे वीडियो में महिला ने बताया कि उसने 58 साल की उम्र में कार चलाना सीखा था. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters