सुपर-8 का आगाज बारिश के नाम... पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द, इंद्रदेव की मेहरबानी से किसे हुआ फायदा

Image credit: Internet

PAK vs NZ Match Abandoned: कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारी बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. टॉस होने के लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना पड़ा. इस रिजल्ट ने ग्रुप-2 के समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है. जहां न्यूजीलैंड के लिए यह राहत की खबर है, वहीं पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह अब कठिन हो गई है. इसका सीधा फायदा श्रीलंका और इंग्लैंड को मिल सकता है.   Read More ...

free visitor counters