VIDEO: ना स्कूल गया, ना बाहर निकला… फिर भी बना डिजिटल एक्सपर्ट! वेंकट रमण की कहानी चौंका देगी
Venkata Ramana: तेलंगाना के आदिलाबाद से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है जो किसी की भी सोच बदल सकती है. वेंकट रमण जन्म से ही एक rare genetic bone disorder से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह अपनी पूरी जिंदगी बेड पर ही रहते हैं. इतनी गंभीर शारीरिक स्थिति के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और हालात से हार मानने के बजाय आगे बढ़ने का रास्ता चुना. उनकी हालत ऐसी थी कि वह सामान्य स्कूल नहीं जा सके, लेकिन परिवार के सहयोग से उन्होंने घर पर ही अपनी पढ़ाई जारी रखी. खासकर उनकी दादी ने उनकी शिक्षा में अहम भूमिका निभाई और उन्हें अक्षर, चार्ट और बेसिक पढ़ाई सिखाई. बाद में एक लोकल ट्रेनर रोज़ उनके घर आकर करीब डेढ़ घंटे तक पढ़ाते थे, जिससे उनकी पढ़ाई आगे बढ़ती रही. इसी मेहनत का नतीजा रहा कि उन्होंने 2018 में ओपन स्कूलिंग के जरिए 10वीं की परीक्षा पास कर ली. 2019 के बाद उनकी सेहत और बिगड़ने लगी और Osteogenesis Imperfecta के साथ कुछ neurological complications भी शुरू हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीखना और आगे बढ़ना नहीं छोड़ा. आज वेंकट रमण एक Digital Marketing Professional के रूप में काम कर रहे हैं और बेड पर रहते हुए भी डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं. उनकी यह कहानी बताती है कि मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादा मजबूत हो तो सपनों को पूरा किया जा सकता है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail