खाटूश्यामजी पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास! बड़े विकास प्लान का ऐलान, दो हफ्ते में CM को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Image credit: Internet

Khatu Shyam Ji News: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने खाटूश्यामजी पहुंचकर मंदिर क्षेत्र और आसपास के विकास कार्यों का निरीक्षण किया. दौरे के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, आधारभूत ढांचे और समग्र विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि दो सप्ताह के भीतर एक विस्तृत विकास रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी. इस रिपोर्ट के आधार पर खाटूश्यामजी में दीर्घकालिक विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा. उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देना है.   Read More ...

free visitor counters