हरी, लाल या पीली...कौन सी शिमला मिर्च सेहत के लिए ज्यादा अच्छी, कैसे बदल जाता है रंग?

Image credit: Internet

Capsicum Benefits : हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च सिर्फ रंग में ही नहीं, बल्कि स्वाद, पोषण और खेती के तरीके में भी अलग होती हैं. इनका रंग क्यों बदलता है, कौन-सी शिमला मिर्च में कौन से पोषक तत्व अधिक होते हैं और बाजार में इनकी कीमत अलग-अलग क्यों होती है, लोकल 18 ने इस बारे में गाजीपुर के रिटायर्ड हॉर्टिकल्चर प्रोफेसर वशिष्ठ यती और रिसर्चर शुभम तिवारी से बात की. प्रोफेसर वशिष्ठ यती का कहना है कि अलग-अलग रंग की शिमला मिर्च में पोषक तत्वों की मात्रा भी अलग हो सकती है. हरी शिमला मिर्च पूरी तरह पकने से पहले तोड़ी जाती है, इसलिए इसमें क्लोरोफिल की वजह से हरा रंग बना रहता है. जैसे-जैसे हरी शिमला मिर्च पौधे पर पकती है, उसमें मौजूद क्लोरोफिल कम होने लगता है और कैरोटिनॉयड पिगमेंट विकसित होते हैं. इससे लाल और पीला रंग उभरता है.   Read More ...

free visitor counters