दुब्बी में ज्वेलरी दुकानों पर चोरों का धावा, ₹40 लाख के जेवरात लेकर फरार, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं

Image credit: Internet

Rajasthan Crime News: दुब्बी में चोरों ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब ₹40 लाख के जेवरात चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलते ही ASP, DSP और स्थानीय SHO मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम और FSL को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के साक्ष्य एकत्र किए हैं. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.   Read More ...

free visitor counters