यूपीआईटीएस से कानपुर के उद्यमियों को मिले 35 करोड़ के ऑर्डर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

Image credit: Internet

नोएडा में आयोजित यूपीआईटीएस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश को सात हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. कानपुर के उद्यमियों को भी बड़े ऑर्डर मिले हैं. नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित ट्रेड शो में प्रदेश को करीब 7000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले. वहीं, कानपुर के 30 से 35 उद्यमियों को करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की जानकारी सामने आई है. इस साल आयोजित ट्रेड शो में करीब साढ़े तीन लाख विजिटर पहुंचे, जबकि 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि प्रदेश को मिले 7000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आयोजन की सफलता को दिखाते हैं.   Read More ...

free visitor counters