चित्रकूट में डेढ़ करोड़ से बन रही झरी-कल्याण बाईपास सड़क पूरा होने से पहले धंसने लगी, ग्रामीण बोले मानक की हुई अनदेखी

Image credit: Internet

मानिकपुर तहसील की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी झरी-कल्याण केंद्र बाईपास सड़क पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है. जिसका क्षेत्र के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे. इस सड़क से दो दर्जन से अधिक गांवों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है. हालात यह हैं कि सड़क जगह-जगह धंस रही है और कई हिस्सों में उखड़ने लगी है. हैरानी की बात यह है कि इस सड़क पर अभी भारी वाहनों का संचालन भी शुरू नहीं हुआ है. इसके बावजूद सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है.   Read More ...

free visitor counters