खत्म हुआ इंतजार! निशांत कुमार 8 मार्च को JDU में होंगे शामिल, CM नीतीश के सामने संजय झा का ऐलान

Image credit: Internet

Nishant Kumar To Join JDU: बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर जेडीयू नेताओं की अहम बैठक में ऐलान हुआ कि निशांत 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता लेंगे. बैठक में सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रस्ताव रखा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि निशांत पार्टी को आगे बढ़ाएंगे. नीतीश ने आश्वासन दिया कि राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार में सब काम पहले की तरह चलता रहेगा.   Read More ...

free visitor counters