इस अनोखे मंदिर में विराजे हैं मूंछों वाले श्रीराम, जहां तैरता है पत्थर और दूर होता है कर्ज का संकट

Image credit: Internet

Hyderabad Moustache Ram Temple: हैदराबाद का संगम श्री रामचंद्रजी मठ अपनी अनोखी मान्यताओं और चमत्कारों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. लंगर हौज बापू घाट के पास स्थित इस प्राचीन मंदिर में एक ऐसा पत्थर रखा है जो पानी में तैरता है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि यह पत्थर रामसेतु से जुड़ा प्रतीक है. मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहाँ भगवान श्रीराम मूंछों वाले स्वरूप में विराजमान हैं, जिसे देखने दूर-दूर से भक्त आते हैं. कहा जाता है कि प्रभु राम ने भक्त रामदास की रक्षा के लिए सैनिक रूप धारण किया था, उसी स्मृति में यह स्वरूप पूजित है. यह स्थान कर्ज मुक्ति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि शुक्रवार और शनिवार को 21 परिक्रमा करने से आर्थिक संकट और कर्ज से राहत मिलती है.   Read More ...

free visitor counters