जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर बस का एक्सीडेंट, करीब 10 यात्री घायल

Image credit: Internet

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पचौंड से रामनगर जा रही बस बसंतगढ़-रामनगर सड़क पर गुल्ली गाला के पास सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई. हादसे में 9 से 10 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को रामनगर के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया है. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात कर घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने को कहा है. फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है.   Read More ...

free visitor counters